6 सितंबर 2014 - 03:51
हमास ने अमेरिका को चेताया।

फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के विदेशी मामलों के ज़िम्मेदार ने इस संगठन को निरस्त्रीकरण के बारे में वाशिंग्टन को चेतावनी दी है।

अबनाः फिलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास के विदेशी मामलों के ज़िम्मेदार ने इस संगठन को निरस्त्रीकरण के बारे में वाशिंग्टन को चेतावनी दी है।
फिलिस्तीन की अर्रेसाला साइट के अनुसार ओसामा हम्दान ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि अमेरिकी सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ की मदद से गज्ज़ा में प्रतिरोध को निरस्त्रीकरण करने की अपनी योजना को आगे बढाने की कोशिश में है जबकि वाशिंग्टन का यह कदम राष्ट्र संघ के घोषणापत्र का खुला उल्लंघन है।
ओसामा हम्दान ने कहा कि फिलिस्तीनी जनता के अधिकारों का समर्थन हमास की असली ज़िम्मेदारी है लेकिन अमेरिका इस्राईल के हितों को पूरा करने के लिए फिलिस्तीन की स्वशासित सरकार पर दबाव डालना चाहता है ताकि प्रतिरोध को कमज़ोर किया जा सके।
अमेरिका संयुक्त राष्ट्र संघ में एक प्रस्ताव पेश करने वाला है जिसके आधार पर गज्जा पट्टी में फिलिस्तीनी प्रतिरोध गुटों को निरस्त्रीकरण किया जाये। हमास संगठन के विदेशी मामलों के ज़िम्मेदार ने कहा कि यह संगठन इस्राईल के साथ बातचीत को नये सिरे से शुरू करने और जंगबंदी के अनुच्छेदों को स्पष्ट होने के लिए मिस्री अधिकारियों से संपर्क में है।